सामग्री पर जाएँ

परिदृश्य चित्रकला

मुक्त ज्ञानकोश विकिपीडिया से
डोंग युआन (934-962) डोंगटियन माउंटेन हॉल t=东天山堂图। 10वीं शताब्दी के पांच राजवंश राष्ट्रीय चीनी महल संग्रहालय, ताइपे

परिदृश्य चित्रकला, जिसे भू-दृश्यकला भी कहा जाता है, इसके अन्तर्गत विभिन्न प्राकृतिक दृश्यों जैसे पहाड़ों, घाटियों, नदियों, और वनस्पतियों का विभिन्न रंगों के माध्यम से चित्रित किया जाता है। इसका मुख्य विषय एक विस्तृत दृश्य होता है, और इन तत्वों को एक सुसंगत रचना में व्यवस्थित किया जाता है। इस प्रकार के चित्रकारी में आकाश और मौसम के दृश्य को केंद्र में रखकर उकेरा जाता हैं। परिदृश्य चित्रकला का उद्देश्य केवल प्राकृतिक दृश्य को चित्रित करना नहीं है, बल्कि उसे कलात्मक रूप से प्रस्तुत करना होता है। यह कला रूप उन कलात्मक परंपराओं में विकसित होता है, जहां पहले से अन्य विषयों का चित्रण किया जा चुका हो। विभिन्न कलात्मक परंपराओं में इसका विकास हुआ है, जैसे पश्चिमी चित्रकला और चीनी कला में, जहाँ परिदृश्य चित्रकला ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।[1]

परंपराएँ

[संपादित करें]

पश्चिमी चित्रकला और चीनी कला से दो प्रमुख परिदृश्यात्मक परंपराएँ मिलती हैं, जो हज़ारों साल से भी अधिक पुरानी हैं। चीनीकला आध्यात्मिक तत्वों ताओवाद और अन्य दार्शनिक परंपराओं पर आधारित होता है, जिसमें प्राकृतिक दृश्यों को गहरी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक दृष्टि से दर्शाता है। जबकि, पश्चिमी कला में यह तत्व रूमानीवाद के साथ स्पष्ट रूप से विकसित हुआ, ये चित्रकलायें प्राकृतिक दृश्यों को भावनात्मक सुंदरता के रूप में प्रस्तुत करता है।[2]

परिदृश्य चित्रकला काल्पनिक या वास्तविकता से विभिन्न स्तरों पर बनाए जा सकते हैं। यदि चित्र का उद्देश्य विशिष्ट स्थान को चित्रित करना है, खासकर आलिशान इमारतों के प्रमुखता को उकेरना हो तो इसे स्थलाकृतिक दृश्य के रूप में चित्रित किया जा सकता है। पश्चिमी कला में, ये दृश्य मुद्रण पद्धति के रूप में प्रयोग किए जाते हैं, लेकिन इन्हें ललितकला से अलग माना जाता है। चीनी कला में भी ऐसा ही पूर्वाग्रह था, जहां साहित्यिक चित्रकला में काल्पनिक दृश्य होते थे, जबकि पेशेवर कलाकार वास्तविक दृश्यों का चित्रण करते थे।[3]

  1. "परिदृश्य चित्रकलाएँ, शास्त्रीय से आधुनिक पाठ्यचर्या (गेटी शिक्षा)". www.getty.edu. अभिगमन तिथि 2023-06-08.
  2. ब्रिटिश पुस्तकालय, स्थलाकृतिक संग्रहों का अवलोकन Archived 2010-07-21 at the वेबैक मशीन.
  3. ब्रिटिश पुस्तकालय, स्थलाकृतिक मुद्रण और चित्र: शब्दावली"। Archived 2010-07-12 at the वेबैक मशीन.